फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, हंगामा

Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, हंगामा
विज्ञापन
भाकियू नेता स्वराज सिंह के नेतृत्व में विद्युत सब स्टेशन पहुंचे किसानों ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में हंगामा कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में एक दिन कुछ गांव को और दूसरे दिन दूसरे कुछ गांव को बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे वे लोग धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। खराब बिजली सप्लाई को लेकर फसलें बोने में वे लोग अन्य क्षेत्र के किसानों से पीछे हो रहे हैं। ऐसे में फसलों के उत्पादन में फर्क पड़ेगा। इसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली सप्लाई नियमिति और सही कराने की मांग की। साथ ही खराब बिजली सप्लाई में सुधार न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। जेई सुधीर शर्मा ने प्रदर्शनकारी किसानों को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। तब कहीं प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में मनदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरनेक सिंह, कमलजीत सिंह, बलराज ङ्क्षसह, अंग्रेज सिंह, जसपाल सिहं, जोगा सिंह, गरमुख सिंह, नरेंद्र सिंह आदि किसान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें