फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो लाख रुपये नहीं देने पर दोस्त की जान लेने को चलाई थी गोली

Fri, 28 Jun 2024 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सिंधौली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बशीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली के गांव कोरोकुइयां में रुपयों के लेनदेन को लेकर इमरान को गोली मारकर घायल करने के आरोपी वसीम को पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद होने पर मुकदमे में धारा को बढ़ाया है।
विज्ञापन

25 जून की दोपहर करीब दो बजे कोरोकुइयां के जमायत के पुत्र इमरान को किराने की दुकान में जान से मारने की नीयत से वसीम ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर किया गया था। मामले में इमरान की बहन रुखसार की ओर से वसीम के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय कोरोकुइयां के पास से आरोपी वसीम खां को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि वसीम और इमरान के बीच गहरी दोस्ती थी। पूछताछ में वसीम ने बताया कि इमरान ने 16 लाख रुपये की जमीन का एग्रीमेंट केवल सात लाख रुपये में करा दिया था। उसमें भी दो लाख रुपये इमरान ने ले लिए थे। काफी मांगने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। उन्हीं रुपयों से वह अपने घर के काम करा रहा था। इसी से नाराज होकर गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। वहीं, घायल का इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें