शार्ट सर्किट से सचिव के मकान में लगी आग, लाखों की क्षति
पूरनपुर ब्लाक के सचिव रामप्रकाश मौर्य के मकान में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घर पर मौजूद 13 वर्षीय पुत्री ने आग की लपटें देख शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। इसक ी सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। हादसे में मकान में रखा लगभग सारा समान जलकर राख हो गया है। शहर के एएम कांपलेक्स के निवासी रामऔतार वर्मा पूरनपुर ब्लाक में सचिव पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को वह ड्यूटी पर पूरनपुर गए हुए थे। पत्नी सुदेश, बेटा आकाश व बड़ी बेटी अर्पणा बाहर हुए थे। घर पर 13 वर्षीय पुत्री चेतना रुकी हुई थी। देर शाम करीब सात बजे ड्राइंग रुक में पहुंचने पर चेतना ने आग की लपटें उठती देखी। जिसके बाद उसने बाहर आकर शोर मचाया और पड़ोसियों को इकट्ठा किया। इस बीच आग ने भीषण रुप ले लिया और देखते ही देखते पूरे मकान में फैल गई। इसकी सूचना दमकल टीम को दी गई। जिस पर दमकल टीम मौकेपर पहुंची। मेनगेट का ताला तोड़कर मकान के भीतर खड़ी कार व कुछ सामान को बाहर निकाला गया। जिसके बाद आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। बाजार से सटा इलाका होने के कारण कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। एक साथ दमकल विभाग की दो गाडिय़ां आग बुझाने में लगाई गई। जिन्होंने कई राउंड में आग पर काबू किया। इसकी जानकारी लगने पर मालिक भी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में मकान में रखा फर्नीचर, कपड़े, वर्तन अलमारी समेत लगभग सारा सामान जल चुका है। पीड़ित परिवार अभी हादसे का आंकलन नहीं कर सका है। इधर दमकल टीम मौके पर रुककर सामान को बाहर निकालकर आग के पूरी तरह बुझाने के प्रयास में लगी है। इस दौरान गाडिय़ों के पानी लेने जाने को लेकर कई बार भीड़ की दमकल कर्मचारियों से बहस होती रही।