फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ड्रमंड कॉलेज गेट से गोहनिया तक फुटपाथ पर फिर सजने लगीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर ड्रमंड कॉलेज गेट से गोहनिया चुंगी तक फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों और खोखा को हटा दिया गया था। बुधवार से यहां फिर से दुकाने सजने लगीं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के लिए ड्रमंड कॉलेज के मैदान को चुना गया था। सुरक्षा को लेकर स्टेडियम मार्ग पर कॉलेज के पहले गेट से गोहनिया तक फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटा दिया गया था। वर्षों से बिना सफाई के बह रहे नाले को भी साफ कराया गया था।
सभा समाप्त होते ही लोगों ने फिर खोखा और अन्य सामान को रखना शुरू कर दिया है। बुधवार को इस मार्ग पर पहले की तरह ही दुकानें सजने लगी हैं। नाले को भी ढक दिया गया है।
विज्ञापन

-
ड्रमंड इंटर कॉलेज गेट से गोहनिया चौराहे तक यदि फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण किया गया है और इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पीलीभीत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें