पीलीभीत। शहर के जामा मस्जिद चौराहे के पास स्थित दो दुकानदार बोर्ड रखने के चक्कर में आपस में लड़ गए। मेन रोड पर लगभग आधा घंटा तक मारपीट होती रही, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी।
सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मेडिकल स्टोर संचालक की एक युवक डंडों से पिटाई कर रहा है। बचाव में उसने भी डंडों से प्रहार किया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी दुकान का बोर्ड बाहर रखा। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसके बाद कहासुनी बढ़ गई और दोनों ने एक दूसरे को जमकर डंडों से पिटाई की। लगभग आधा घंटा तक सड़क पर मारपीट चलती रही। इसके बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। दोनों युवकों ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी है। संवाद