फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैंक के कैश वाहन की चपेट में आकर दुकानदार की मौत, साथी भी घायल

विज्ञापन
कविश का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
बरेली मार्ग के कमुआ मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। बरेली रोड के कमुआ मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बैंक के कैश वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी पूजन सामग्री विक्रेता कविश पांडेय (35) पुत्र विपिन पांडेय उर्फ बिल्लू महाराज दोपहर के समय बाइक से बरेली जा रहा था। बाइक पर मोहल्ला बाजार कटरा निवासी उनका दोस्त यश गंगवार भी था। रास्ते में कमुआ मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बैंक के कैश वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने कविश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। बरेली के बिथरी चैनपुर थाने की पुलिस ने बैंक के कैश वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना स्थल थाना बिथरी चैनपुर अंतर्गत बताया जा रहा है। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के पिता, मां, भाई और अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें