राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्र इकाई और छात्रा इकाई के एक दिवसीय शिविर लगे, जिनमें शिविरार्थियों ने रचनात्मक कार्य किए।
शिविरों का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेयी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। शिविरार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। मिट्टी डालकर ऊबड़-खाबड़ हिस्से का समतलीकरण किया। छात्राओं ने झाड़ू लगाई। छात्रा इकाई के शिविर में सोनी, अलका, मानसी, पल्लवी, ज्योति, निशा, शिवांगी और प्रिया आदि छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व झलकाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। छात्र वर्ग के शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास प्रधान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविरों का संचालन शिविर प्रभारी क्रमश: डॉ. पूर्णिमा भारद्वाज और डॉ. विकास प्रधान ने किया।