फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई वीक : सोलो डांस में शिवाय ने बाजी मारी

Fri, 18 Aug 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जेसीआई सप्ताह में आयेजित डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बच्ची । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जेसीआई वीक का बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम 22 अगस्त तक चलेगा। इसमें सातों दिन कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन सोलो डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें शिवाय गुप्ता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जेसीआई मिडटाउन के जेसीआई वीक का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि जेसीआई संस्था बच्चों के लिए तमाम कार्यक्रमों का आयोजन करती है। कार्यक्रम अध्यक्ष हर्ष कंचन, अदिति सक्सेना, सनी दीक्षित, रोज़ी दीक्षित, गुरुदित सिंह सैहमी, ईश बंसल व गौरव अरोरा ने दीप प्रज्वलित किया।
पहले दिन बच्चों ने सोलो डांस प्रस्तुत किया। इसमें जिले के सभी स्कूलों से 150 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। सोलो डांस में किड्स केटेगरी में शिवाय गुप्ता प्रथम, शिवन्या जायसवाल, आरुष अरोरा द्वितीय, अवन्या आनंद तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर कैटेगरी में दिव्यांशी गंगवार प्रथम, अनिका अग्रवाल दितीय, आद्या बोरा व मेवान तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर कैटेगरी में दामिनी प्रथम, समीक्षा द्वितीय और मनसीरत कौर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सीनियर में कैटेगरी हर्षित कश्यप प्रथम, आकृति राज द्वितीय और सुमित कुमार व हेमंत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर गौरव अरोरा, आशीष आनंद, अभिजीत आनंद, अर्जुन महाजन, शांतनु कंचन, भारत महाजन, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें