फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी ने शुरू किया कटान, किसानों की दो एकड़ गन्ने फसल बर्बाद

विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा से ​खिरकिया बरगदिया ढक्का जाने वाले मार्ग पर अब भी बना हुआ है जलभराव।स्रोत:ग्
विज्ञापन
पूरनपुर। खिरकिया बरगदिया के समीप शारदा नदी ने तेजी से भू कटान शुरू कर दिया है। दो दिन में नदी से चार किसानों की दो एकड़ गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। तेजी से शुरू हुए कटान पर नदी किनारे के किसानों में खलबली मच गई है। चंदिया हजारा से खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट जाने वाले रास्ते पर अब भी जलभराव बना होने से छह से अधिक गांवों के लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वे फिर जलभराव से निजात पाने के लिए कारसेवा शुरू करेंगे।
विज्ञापन




शारदा नदी जलस्तर कम होने पर भू कटान करती है। दो दिन से जलस्तर कम होने पर नदी ने गांव खिरकिया बरगदिया के समीप तेजी से कटान शुरू किया है। नदी ने दो दिन में गांव निवासी अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, श्याम सुंदर, रामचंद्र की आधा-आधा एकड़ में लहलहा रही गन्ने की फसल को अपने आगोश में ले लिया है।
तेजी से शुरू हुए कटान पर नदी किनारे के किसान चिंतित है और उनमें खलबली मची हुई है। बता दें कि पखवाड़ा भर पहले नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा से गांव खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट जाने वाले रास्ते पर चार से पांच फुट जलभराव हो गया था। नदी का जलस्तर तो कम हो गया मगर सड़क पर अब भी दो से तीन फुट तक पानी है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के लोगों को पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ रहा है। गांव निवासी विवेक सिंह चौहान, अजीत सिंह, लल्लन सिंह, किशनपाल, काबुल सिंह, अलवीर, रंजीत सिंह, झगरू, गुड्डू आदि ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। विवेक सिंह ने बताया कि समस्या का समाधान न होने से क्षेत्र के लोग परेशान है और दोबारा कारसेवा शुरू करने का मन बना रहे है, ताकि जलभराव से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें