फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी चंदिया हजारा के पास फिर करने लगी कटान

Tue, 26 Sep 2023 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव ​चंदिया हजारा में चल रहे बेमियादी धरना प्रदर्शन में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे लोग । स्रोत 
विज्ञापन
पूरनपुर। चंदिया हजारा के पास शारदा नदी ने फिर से कटान शुरू कर दिया है। सोमवार को कटान में और तेजी आ गई। हराधन और उपस सरकार की आधा-आधा एकड़ गन्ने की फसल नदी में समा गई। कटान शुरू होने से गांव और आसपास के लोगों में खलबली मची है।
विज्ञापन

एक पखवाड़ा भर पहले नदी की मुख्य धारा गांव चंदिया हजारा से करीब एक किलोमीटर दूर चली गई थी, लेकिन दूसरी धारा अब भी गांव के समीप बह रही है। इससे गांव और आसपास के लोग नदी के दोबारा रुख बदलने को लेकर चिंतित हैं। प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गांव के समीप वह रही धारा में सोमवार को पानी का बहाव तेज हो गया।ॉ
इससे नदी ने गांव के समीप तेजी से कटान करना शुरू कर दिया है। सोमवार को नदी में गांव निवासी हराधन और उपस सरकार का आधा-आधा एकड़ गन्ने की फसल समा गई। धारा कटान करती हुई लगातार आगे बढ़ रही है। बचाव के उपाय भी कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर दूसरी धारा भी गांव की तरफ आ गई तो हालात फिर बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन




बेमियादी भूख हड़ताल 15वें दिन भी रही जारी
फोटो २५ पीबीटीपी ४०
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही बेमियादी भूख हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी रही। सोमवार को अनशन पर गांव खिरकिया बरगदिया की कॉलोनी नंबर छह के मनोज मंडल, रमेश मंडल, सुभाष मंडल, मनोरंजन मंडल, महादेव मंडल, दुलाल मंडल, सुकुमार देवन, गोपाल बैरागी, त्रिवेणी राय, प्रमथ विश्वास, मानिक बैरागी, विशू विश्वास, गोपाल मंडल, अरुणा मंडल, निरंजन साना, मलिन सरकार, अपूर्व मंडल, गोपाल मंडल बैठे। संवाद

गांव चंदिया हजारा में चल रहे बेमियादी धरना प्रदर्शन में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे लोग । स्रोत 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें