फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा नदी फिर उफनाई, खेत जलमग्न, आबादी में घुसा पानी

विज्ञापन
ढक्काचाट जाने वाली सड़क पर जलभराव से गुजरते लोग।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी के बृहस्पतिवार रात को उफनाने से नदी किनारे के खेत जलमग्न हो गए। गांव चंदिया हजारा की तीन गलियों में जलभराव हो गया। हालांकि शुक्रवार दोपहर को आबादी और आसपास जलभराव समाप्त हो गया। बाढ़ की आशंका पर गांव के अधिकांश लोगों ने रात जाग कर गुजारी। नदी के सिल्ट छोड़ने से कई किसानों की फसलें दबने से खराब हो गईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बनबसा बैराज से 1.68 लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा गया था। बृहस्पतिवार रात पानी आबादी में घुसने की आशंका पर गांव चंदिया हजारा के अधिकांश लोगों ने रात जाग कर गुजारी। घरेलू सामान ऊंचे स्थान पर पहुंचाया। रात नौ बजे नदी के उफनाने से नदी किनारे बने क्षतिग्रस्त हुए तटबंध से नालों से पानी खेतों और आबादी में घुसने लगा।
आसपास के खेत जलमग्न हो गए। चंदिया हजारा की दो गलियों में तीन से चार फुट तक जलभराव हो गया। शुक्रवार सुबह छह बजे से आबादी में घुसा पानी कम होना शुरू हुआ। इसके अलावा नदी के सिल्ट छोड़ने के कारण गांव निवासी कमलेश राय, ब्रजेन विश्वास, आदित्य सरकार, अजीत बहादुर, सनातन भाली, रामपद मिस्त्री, दुलाम मंडल, तारामति बैरागी, साधन राय, दिलीप बैरागी, विपद भंजन, दिपक मंडल, विभुति तरफदार के खेतों में खड़ी गन्ना, हल्दी आदि की फसलें दबकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन




पानी से होकर आवागमन करने को मजबूर कई गांव के लोग

नदी के उफनाने से गांव चंदिया हजारा से ढक्काचांट को जाने वाले रास्ते पर तीन से चार फुट जलभराव हो गया। इससे कई गांव के लोगों को तीन से चार फुट पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ा। चंदिया हजारा से ढक्काचांट, खिरकिया बरगदिया सहित अन्य गांवों के आवागमन को मात्र यही एक रास्ता है। नदी के उफनाने से इस रास्ते पर तीन से चार फुट पानी का बहाव होने लगता है। इससे नदी का पानी उतरने के बाद आठ से 10 दिन तक लोगों को तीन से चार फुट पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ता है।


नदी ने तेजी से शुरू किया भूकटान

नदी का जलस्तर कम होने पर नदी भूकटान करती है। सप्ताह भर पहले आई बाढ़ के समाप्त होने के बाद नदी गांव ढक्काचांट निवासी रघुनाथ और हरिहर के खेतों के समीप जंगल की जमीन का तेजी से कटान कर रही है। चार दिनों में नदी जंगल की करीब 35 एकड़ जमीन लील चुकी है। खेतों से मात्र 20 मीटर दूर कटान होने से किसानों में खलबली मची हुई है।

ढक्काचाट जाने वाली सड़क पर जलभराव से गुजरते लोग।स्रोत:ग्रामीण

ढक्काचाट जाने वाली सड़क पर जलभराव से गुजरते लोग।स्रोत:ग्रामीण

ढक्काचाट जाने वाली सड़क पर जलभराव से गुजरते लोग।स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें