पूरनपुर क्षेत्र के गांव राहुल नगर के समीप कटान करती शारदा नदी।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी के चंदिया हजारा और राहुलनगर क्षेत्र में कई दिनों के बाद रविवार को शारदा नदी के कटान की गति धीमी होने के बावजूद कटान जारी रहा।
शारदा नदी के जलस्तर में रविवार को कुछ बढ़ोतरी हुई। इससे कटान की गति धीमी हो गई, लेकिन नदी धीमी गति से गांव चंदिया हजारा के नारायन टिकेदार, विश्वजीत वाला, दिनेश वाला व गांव राहुलनगर के झगरू समेत किसानों के खाली पड़े खेतों का कटान करती रही। इसके अलावा शारदा नदी के पार श्रीनगर, नहरोसा आदि गांव के समीप भी भूकटान जारी रहा। कटान न रुकने से नदी किनारे के किसान चिंतित हैं। संवाद