पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।संवाद
पीलीभीत। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने घरों पर भी पूजन और आरती की। इसके बाद मंदिरों में जाकर पूजन किया और भजन गाए।
सनातन धर्म में नवरात्र पर शक्ति की साधना का बहुत अधिक महत्व होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, दुर्गा मां के स्वरूपों की आराधना करने से देवी आशीष प्रदान करतीं हैं। सभी दुखों का नाश होता है। शहर के मुख्य यशवंतरी देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने यहां पूजा-अर्चना की। परिसर में पूरे दिन भजन-कीर्तन होते रहे। संवाद