फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा ने बनाई तीसरी धार, लोगों की दिक्कत बढ़ी

Sun, 23 Apr 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी में बढ़े जलस्तर पर नदी की तीसरी धार बनने से शारदा में बने कच्चे रास्ते से वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। तीसरी धार के समीप वाहन फंस जाते हैं। इसके चलते छोटे चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद है। इससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। शारदा नदी में दो दिन पहले जलस्तर बढ़ गया था। जलस्तर तो अब कम हो गया, लेकिन शारदा नदी की दोनों धार के ऊधर तीसरी धार बन गई। इसके चलते कच्चे मार्ग पर शारदा का पानी बहने से वहां कीचड़ हो जाने से बड़े वाहन फंसकर बमुश्किल निकल पा रहे हैं। जबकि चार पहिया छोटे वाहन फंस रहे हैं। इससे छोटे वाहन सवारों को भारी असुविधा हो रही है। तहसील क्षेत्र के शारदा नदी पार इलाके में शारदा नदी पर पांटून पुल से आवागमन होता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुलिस जून माह में हर साल पुल हटा लिया जाता है और अक्तूबर माह में चालू कर दिया जाता है। कई साल से नदी की दो धारें बनने से दोनों धारों पर पांटून पुल बनता है। अब नदी की तीन धाराएं हो गई हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि तीसरी धार के रूप में नाला बहना शुरू हुआ है। नाले को शीघ्र ही मिट्टी से भरे कट्टे डलवाकर बंद करवा दिया जाएगा। ताकि नदी में बने रास्ते से वाहनों का आवागमन सुचारु हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें