बीसलपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला साहूकारा के एक दुकानदार ने सोमवार को दुकान में चोरी करते हुए शाहजहांपुर के एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मोहल्ला साहूकारा निवासी अनुपम मित्तल ने बताया कि मोहल्ले में ही उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। सोमवार की दोपहर एक युवक दुकान पर ग्राहक बनकर आया। उस समय दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। युवक ने दुकानदार की नजर बचाकर दुकान से कुछ सामान चुराने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे देख लिया।
दुकानदार ने युवक को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव लोहरगवां का निवासी बताया गया है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद