फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात चीनी मिलों पर गन्ने का 3856.29 लाख बकाया

Wed, 18 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की सात चीनी मिलें किसानों का भुगतान समय से नहीं कर पा रहीं है। इन मिलों पर किसानों का 3856.29 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ने का उत्पादन अधिक होने पर पूरनपुर के अलावा पीलीभीत, बरखेड़ा, पलिया, मकसूदापुर, गुलरिया, संपूर्णानगर को गन्ना आवंटित किया जाता है। पूरनपुर चीनी मिल 15 जनवरी तक 10.40, पीलीभीत 4.32, बरखेड़ा 1.76, पलिया 2.88, मकसूदापुर 2.74, गुलरिया 3.21, संपूर्णानगर 0.02 लाख क्विंटल गन्ना खरीद कर चुकी है। पूरनपुर चीनी मिल 21 दिसंबर, पीलीभीत चीनी मिल 11 जनवरी, बरखेड़ा 16 नबंवर, पलिया 14 नवंबर, मकसूदापुर 23 नवंबर और गुलरिया सात जनवरी तक खरीदे गए गन्ना का भुगतान कर चुकी है। सहकारी गन्ना सचिव टीएन त्रिपाठी नेे बताया कि पूरनपुर चीनी मिल पर 1578.63, पीलीभीत चीनी मिल पर 170.23, बरखेड़ा चीनी मिल पर 774.70, पलिया चीनी मिल 849.37, मकसूदापुर चीनी मिल पर 653.47, गुलरिया चीनी मिल पर 124.62 और संपूर्णानगर चीनी मिल पर 5.27 लाख रुपये गन्ना मूल्य का बकाया है। उन्होंने बताया कि संर्पू्णानगर चीनी मिल ने अब तक कोई भुगतान नहीं किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें