फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पोर्टल पर दिखाया सात मरीज भर्ती, जांच में शून्य...अस्पताल आयुष्मान योजना से निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि हड़पने के लिए अस्पताल ने बिना मरीज भर्ती किए ही कागजों में उनका इलाज दिखाया। जांच में गड़बड़ी का खुलासा होने पर योजना से अस्पताल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला पूरनपुर क्षेत्र के मेडिकेयर अस्पताल का है। अस्पताल की ओर से सात मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सूचना भारत सरकार के पोर्टल पर दिखाई गई। तीन फरवरी को दोपहर 12:50 बजे जांच की गई तो वहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य कार्यपालक संगीता सिंह ने ऐसे मरीजों को रिजेक्ट कर अस्पताल को संदिग्ध श्रेणी में मानते हुए योजना से निलंबित कर दिया। आदेश में यह भी कहा गया कि योजना में गलत तरीके से प्री-ऑथ व क्लेम को दिखाया गया है। इससे योजना की छवि धूमिल हुई है।
.
अन्य अस्पतालों की भी गहनता से हो जांच तो खुलेगा फर्जीवाड़ा
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत पैनल में जिले के 14 अस्पताल शामिल किए गए हैं। इन अस्पतालों में अगर शासन स्तर से टीम आकर भर्ती मरीजों की जांच करे तो बड़ा खुलासा हो सकता है। हालांकि स्थानीय अधिकारी इन आरोपों का खंडन कर रहे हैं।
विज्ञापन

......
जानकारी मिली है, लेकिन अब तक कोई लिखित में पत्र नहीं आया है। अस्पताल पैनल में शामिल किया गया था। मुख्य कार्यपालक की ओर पत्र मिलने पर इस संबंध में जांच कराई जाएगी।- डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें