फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरेली में स्पोर्ट डांस में हिस्सा लेंगी संतोषपुरा की सात छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मरौरी ब्लाॅक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा की सात छात्राएं राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। छात्राओं को स्पोर्ट डांस में राज्यस्तर के लिए चुना गया है। बरेली में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्रा कोमल, नेहा प्रथम, भावना, नेहा द्वितीय, चांदनी, बीनू, विनीता अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। तिथि की घोषणा जल्द होगी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा के पीटीआई प्रखर मिश्रा ने बताया कि स्पोर्ट डांस एक नई विधा है। इसके तहत छात्राएं विभिन्न खेलों को डांस के माध्यम से प्रदर्शित करती हैं। पिछले दिनों गांधी स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूल की छात्राओं ने हॉकी को डांस के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया था। शानदार प्रदर्शन पर चयन कमेटी ने छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना है, जो बरेली में आयोजित होने वाली है। अभी इसकी तिथि तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें