फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मानसून आने में सात दिन शेष, 70 फीसदी नालों की सफाई होना बाकी

विज्ञापन
शहर में की जा रही नाले की सफाई । स्रोत - नगर पालिका
विज्ञापन
पीलीभीत। मानसून आने में सात दिन शेष हैं। बावजूद इसके नगर पालिका परिषद की ओर से अब तक 70 फीसदी नालों की सफाई भी पूरी नहीं हो पाई है, जबकि शासन की ओर से भी मानसून आने से पहले नालों की तली झाड़ सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में पानी की निकासी के लिए आठ बड़े, 12 मझले और 18 छोटे नाले हैं। इसके बाद भी हर साल शहर में जल निकासी न होने के कारण बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। इस साल आचार संहिता लागू होने के कारण सफाई के लिए समय से टेंडर नहीं हो सका। विगत माह टेंडर होने के बाद सफाई अभियान शुरू किया गया।
काम सुस्त गति से होने के कारण अब तक किसी भी नाले की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है। जहां काम चल रहा वहां सिल्ट सड़क पर ही पड़ी हुई है। ऐसे में 70 फीसदी छोटे-बड़े नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य होना बाकी है।
विज्ञापन

इसमें भी अब तक गैस चौराहा, नौगामा चौराहा और नई बस्ती से काला मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित बड़े नालों की सफाई अभी शुरू भी नहीं हो सकी है। लोगों का कहना है कि पालिका को समय से ही नालों की सफाई करा लेनी चाहिए, मानसून शुरू होते ही नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ जाएगा। इससे वर्षा के दौरान गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए फिर मजबूर होना पड़ेगा।
..........
वर्षाकाल में यहां होता है जलभराव
स्टेशन रोड, अग्रवाल सभा भवन रोड, मधुवन कॉलोनी, राजा बाग, आर्य समाज गली, चूडी वाली गली, अशोक कॉलोनी, लोटन महाराज चौराहा, पुरानी तहसील के पास, साहूकारा, शेर मोहम्मद मोहल्ला।
विज्ञापन

.......
सफाई के लिए लगाई गई टीमों को समय से सभी नालों की तली झाड़ सफाई करने के निर्देश दिए गए है। जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- लालचंद्र भारती, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें