बीसलपुर। गांव इलाबांस के मंदिर परिसर में चल रहा सात दिवसीय वार्षिक देवी मेला शनिवार की शाम समाप्त हो गया।
यह मेला 16 जून से चल रहा था। मेले में वैसे तो लगभग हर जगह के श्रद्धालुओं ने भाग लिया, लेकिन पीलीभीत के मोहल्ला काला मंदिर के लोध बिरादरी के लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया। इन लोगों ने मेले में शिविर लगाकर सपरिवार रहकर देवी की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मानी।
काफी श्रद्धालु मेले में झंडी लेकर आए। मेले में पूरे सात दिन तक काफी रौनक बनी रही। बताया जाता है कि भीषण गर्मी के कारण मेले में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम रही। संवाद