फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्विस लेन पूरी नहीं बनी... धूल से दिक्कत

विज्ञापन
असम हाईवे पर उड़ रही धूल । संवाद
विज्ञापन
- रामलीला मैदान की ओर से आने वाली सड़क के मोड़ पर लगता है जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। असम हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते दोनों ओर की सड़क खराब हो गई है। ऐसे में वाहनों के आवागमन को लेकर सर्विस लेन को बनाया जा रहा है, जो अब तक पूरी नहीं बन सकी है। ऐसे में दिन के समय लोगों को यहां से निकलना दूभर हो जाता है। धूल के चलते मुंह ढककर निकलना पड़ता है। यही नहीं जाम भी लगता है।
असम हाईवे पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसमें पिलर पर गर्डर रखने का काम किया जा रहा है। इससे भारी भरकम मशीनें खड़ी रहती है। इधर निर्माण के दौरान हाईवे पर दोनों ओर नाले को बनाया गया था। बीच में काम होने से सड़क रह गई थी। दोनों ओर सर्विस लेन को बनाया जाना था।
विज्ञापन

गर्डर रखने के साथ ही सर्विस लेन को बनाने का काम भी शुरू किया गया। यह काम अभी पूरा नहीं हो सका है। बरेली की ओर तो काफी हद तक सर्विस लेन को बना दिया गया है। पूरनपुर की ओर काम अभी अधूरा पड़ा हुआ है। रामलीला मैदान से हाईवे के मोड़ तक सड़क नहीं बन सकी है।
वहां पर गिट्टी और मिट्टी पड़ी हुई है। ऐसे में इधर से गुजरने वाले वाले वाहनों से उठती धूल लोगों को परेशान करती है। इसके साथ ही कम जगह होने के कारण आए दिन जाम भी लगता है।
.......
रामलीला मोड़ पर नहीं रखा कोई संकेतक
हाईवे से रामलीला की ओर जाने वाली सड़क के एक ओर गहरा नाला है। वहां पर गहरा मोड़ है। ऐसे में रात के समय वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खतरा बना रहता है। मोड़ पर कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


काम अभी जारी हैं और धूल को लेकर पानी का छिड़काव कराने के लिए कहा गया है। रामलीला मैदान की ओर से जाने वाली सड़क के मोड़ पर सुरक्षा को लेकर संकेतक लगाने के लिए कहा जाएगा।



- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएचई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें