जंगल में पक्षियों को देखने पहुंचे स्कूली बच्चे । स्रोत - पीटीआर
कलीनगर। बर्ड वॉचिंग डे के उपलक्ष्य में टाइगर रिजर्व के तत्वावधान में शुक्रवार को महोफ रेंज समेत अन्य स्थानों पर वन अफसरों की मौजूदगी में तीन स्कूलों के बच्चों ने 21 प्रजातियां के 170 से अधिक पक्षियों के दीदार किए।
बर्ड वॉचिंग डे को लेकर शुक्रवार को पीटीआर की महोफ रेंज में शुक्रवार सुबह तड़के ही जय दुर्गे बाल विद्या मंदिर मढ़ी के अलावा मुस्तफाबाद के प्राथमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग जंगल पहुंचे। वनकर्मियों की मौजूदगी में बच्चों को जंगल सफारी वाहन से ग्रासलैंड और जंगल की हरियाली के अलावा शारदा डैम के क्षेत्र में दे जाया गया।
इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखा। वन विभाग अफसरों ने बच्चों को पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महोफ रेंज के क्षेत्र में जार्डन बुशचैट पक्षी, स्वाम्प फ्रेकोलिन, हागसन स्टोनचैट, वेस्ट हिमालयन बुश वार्वलर, स्लेटी वुडपैकर समेत 21 प्रजातियां के 170 से अधिक पक्षियों के बच्चों ने दीदार किए। इस दौरान रेंजर सहेंद्र यादव, वन दरोगा सुरेंद्र गौतम, प्रदीप कुमार समेत स्टाफ मौजूद रहा। बराही रेंज के अलावा सामाजिक वानिकी की ओर से भी शारदा डैम के बाहरी क्षेत्र में स्कूली बच्चों को भ्रमण कराकर पक्षियों के दीदार कराए गए। इस दौरान डिप्टी रेंजर सहीर अहमद, मोहम्मद आरिफ, अख्तर मियां आदि मौजूद रहे।
जंगल में पक्षियों को देखने पहुंचे स्कूली बच्चे । स्रोत - पीटीआर