फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान के खेत में बाघ देख लोगों ने मचाया शोर

Wed, 19 Jul 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बाघ की सूचना पर पहुंचे वन कर्मी व अन्य लोग ।
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव डूडा कॉलोनी नंबर नौ के समीप धान के खेत में बाघ देख लोगों ने शोर-शराबा किया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर माला रेंज की टीम मौके पर पहुंची। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर कई दिनों से बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। नहर के 13 मील पर बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, लेकिन बाघ उसके नजदीक नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को बाघ हरदोई ब्रांच नहर की पश्चिमी पटरी के समीप गांव डूडा कॉलोनी नंबर नौ निवासी सरवन सिंह के धान के खेत में आकर बैठ गया।
बाघ को देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। माला रेंज की टीम भी मौके पर पहुंची। भारी शोर-शराबा होने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। मंगलवार शाम को फिर बाघ जंगल से निकालकर धान के खेत में आकर बैठ गया। दोबारा शोर-शराबा पर बाघ फिर जंगल में चला गया। बाघ की चहलकदमी से आसपास के लोगों में खलबली है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

००००००
तेंदुआ ने घर में घुसकर बकरी को बनाया निबाला
हजारा थाना क्षेत्र के गांव मुरैनिया गांधी नगर निवासी जोखू के घर रात में तेंदुआ घुस गया। तेंदुआ ने उसकी बकरी उठा कर ले गया। शोर-शराबा पर तेंदुआ झाडिय़ों में छिप गई। पिछले कई दिनों से तेंदुआ के आबादी में आ जाने से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें