फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निजी दफ्तर नहीं, अब पंचायत घरों में दिखेंगे सचिव

Thu, 08 Feb 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ब्लॉक कार्यालय में अपने कमरों में बैठकर काम निपटाने वाले सचिवों पर अब शिकंजा कसने जा रहा है। पंचायत भवनों में मौजूदगी को लेकर सहायक विकास अधिकारियों को रोस्टर जारी करने के आदेश दिए हैं। रोस्टर के अनुसार ही सचिव अपनी पंचायतों के सचिवालयों में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव में बने पंचायत भवनों में ही सीएससी केंद्र खोले गए हैं। आदेश है कि पंचायत सचिवों को यहीं मौजूद रहकर काम करना होगा। आदेश के बाद भी अधिकांश पंचायत सचिव पंचायत भवनों में न बैठकर अपने निजी कार्यालयों में ही कार्य निपटाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सचिवों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब सचिवों की मौजूदगी को लेकर रोस्टर तैयार कराया जा रहा है। इसके अनुसार ही सचिव अपनी ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में बैठेंगे। इसकी ऑनलाइन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सभी सहायक विकास अधिकारियों को इसके लिए रोस्टर तैयार करने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें