बिना अनुमति कार में रालोद प्रत्याशी का झंडा व पोस्टर लगाकर दौड़ रही कार को पुलिस ने सीज कर दिया। मामले में आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सोमवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि कनपुरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास एक कार सवार युवक बीसलपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी डॉ. नागेश पाठक का प्रचार कर रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। कार में झंडा व पोस्टर लगा होने पर पुलिस ने अनुमति चेक की। इसमें कार सवार बरेली के भुता क्षेत्र के ग्राम सेखापुर निवासी शाहिद अनुमति नहीं दिखा सका। एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।