शेरपुर कला में पेंट व्यापारी से घटना की जानकारी लेते लोग । संवाद
पूरनपुर। शेरपुरकलां में पेंट की दुकान पर पहुंचे बाइक सवार ने गल्ले से पांच हजार रुपये निकाल लिए और व्यापारी को धक्का देकर भाग गया।घटना शेरपुरकलां में रविवार की दोपहर करीब एक बजे की है।
शेरपुरकलां के मोहल्ला नौगवा निवासी छोटे (60) की मुख्य सड़क पर पेंट की दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान पर मुंह में रूमाल बांधकर पहुंचे एक युवक ने चूना होने की जानकारी की। जानकारी देकर वह दुकान में और काम निपटाने लगा। इस दौरान दुकान के अंदर घुसकर युवक ने दराज में रखे करीब पांच हजार रुपये निकाल लिए और बाइक से भाग गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज देखी। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अब तक नहीं मिली है। संवाद