फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम को दोबारा होता मिला मिट्टी का खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से की कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को रिपोर्ट भेज कर गांव चंदपुरा के पास मिट्टी का अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
एसडीएम ने बताया कि कि उन्होंने बुधवार को गांव चंदपुरा के पास मिट्टी का अवैध खनन होते हुए पकड़ा था। पूछताछ करने पर पता चला कि माला नदी पर पुल का निर्माण कराने वाले ठेकेदार के कर्मचारी अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। नियमानुसार उन्हें मिट्टी खनन की अनुमति लेनी चाहिए। उप जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को अनुमति लेने के बाद ही मिट्टी का खनन करने का सुझाव दिया था। उप जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को कहा था कि जब तक अनुमति न मिल जाए तब तक मिट्टी का खनन न करें।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को दोबारा वहां जाकर निरीक्षण किया, तो अवैध खनन होता हुआ मिला। उप जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और खनन बंद करा दिया। उप जिलाधिकारी के साथ आए राजस्व विभाग के कर्मचारी ने जब माप की तो पता चला कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने 133 घनमीटर अवैध खनन कर लिया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज कर मिट्टी का अवैध खनन करने वालों पर अधिकतम जुर्माना डालने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की संस्तुति की है। रिपोर्ट में ठेकेदार के कर्मचारियों के अलावा उसे खेत स्वामी के नाम का भी उल्लेख किया गया है, जिसके खेत से मिट्टी का खनन हो रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें