फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम ने मेला कमेटी को दिए तहबाजारी न वसूल करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एसडीएम महिपाल सिंह ने गांव मीरपुर वाहनपुर में 27 अगस्त से शुरू होने वाले सात दिवसीय चेहल्लुम मेले में मेला कमेटी को दुकानदारों, खेल तमाशे वालों से कोई भी तहबाजारी न लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम के संज्ञान में आया कि गांव मीरपुर वाहनपुर में प्रत्येक वर्ष इसी माह में सात दिवसीय चेहल्लुम मेला होता है। मेला कमेटी के लोग मेले मेें लगने वाली दुकानों और खेल-तमाशे वालों से तहबाजारी वसूल करते हैं। नियमानुसार तहबाजारी वसूल नहीं की जा सकती है।
एसडीएम ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों को तहबाजारी किसी भी हालत में वसूल न करने के सख्त निर्देश दिए। मेला कमेटी वालों से यह भी कहा गया कि यदि उन लोगों ने तहबाजारी वसूल करने का प्रयास किया तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने इस मामले की लिखित सूचना जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को भी भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें