फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम ने ईओ और एडीओ कृषि का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में ईओ कलीनगर और एडीओ (कृषि) अनुपस्थित रहे। इससे संबंधित विभाग की शिकायतें लेकर आए फरियादियों को मायूस होना पड़ा। मामले को थाना दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने गंभीरता से लिया। एसडीएम ने बिना सूचना थाना दिवस से गायब रहने पर दोनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी। दोनों अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार थाना दिवस में उपस्थित होना था। अफसरों का कहना है कि थाना दिवस में फरियादियों की समस्या को सुनने और गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के शासन के आदेश हैं। आदेश की अवहेलना करना गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें