फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचकारी नजारा: परिवार संग जंगल सफारी पर निकलीं एसडीएम, बीच सड़क पर बैठ गया बाघ, बदलना पड़ा रूट

Mon, 05 Jun 2023 01:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

Pilibhit Tiger Reserve : पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की अद्भुत दुनिया है। यहां जंगल सफारी के दौरान रोमांचकारी नजारे देखने को मिल रहे हैं। रविवार को एसडीएम अपने परिवार संग जंगल सफारी पर निकली थीं। इस दौरान अचानक सड़क पर बाघ आ गया। 
विज्ञापन
जंगल सफारी के मार्ग पर बैठा बाघ - फोटो : एसडीएम शिखा शुक्ला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानी इन दिनों बाघों का दीदार कर रोमांचित हो रहे हैं। रविवार को कलीनगर एसडीएम शिखा शुक्ला भी परिवार के साथ जंगल सफारी करने और चूका बीच की खूबसूरती निहारने यहां पहुंचीं। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सफारी चालक को रूट बदला पड़ा। 

विज्ञापन


दरअसल, चूका बीच के बाद जंगल की ओर रवाना होने के बाद पक्की पटरी पर पहुंचते ही अचानक जंगल से निकला बाघ मार्ग पर आ गया। बाघ को देख एसडीएम और उनके परिवार के लोग रोमांचित हो गए। जंगल सफारी के वाहन में सवार सभी लोग दूर से बाघ को निहारने लगे। इस बीच बाघ सड़क पर ही बैठ गया। 

बीच सड़क पर आराम फरमाता रहा बाघ 

काफी देर तक ये लोग बाघ के हटने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाघ बीच सड़क पर आराम फरमाता रहा। बाघ के मार्ग से ना हटता देख सफारी चालक को दूसरा मार्ग चुनना पड़ा। वाहन को वापस दूसरे रूट से जंगल सफारी के लिए ले जाया गया। एसडीएम शिखा शुक्ला ने बताया कि टाइगर रिजर्व की खूबसूरती अद्भुत है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बाघिन की मौत का मामला: 10 दिन से भूखी-प्यासी थी... पत्थरों की बौछार, दहशत और लगातार भागने से थम गईं सांसें


चूका बीच पर परिवार के साथ एसडीएम शिखा शुक्ला (ब्लैक गाउन)

एसडीएम शिखा शुक्ला अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ यहां पहुंचीं थी। उन्होंने जंगल सफारी का आनंद किया। इस दौरान बाघ के दीदार हो जाने से सफर यादगार हो गया। एसडीएम परिवार के साथ चूका बीच पहुंचीं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती ने सभी का मनमोह लिया। 
विज्ञापन

बाघ ने किया गोवंश का शिकार - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को गोवंश का किया था शिकार 

बुधवार को जंगल सफारी के दौरान ऐसा दृश्य दिखने को मिला था, जिससे सैलानी सहम गए थे। सैलानियों के दल जंगल सफारी पर निकले थे। इसी दौरान जंगल मार्ग पर कुछ गोवंशीय पशु घूमते दिखे, तभी एक बाघ ने जंगल से बाहर निकल कर पशुओं पर हमला कर दिया था। बाघ एक गोवंश को दबोच कर जंगल में खींच ले गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें