फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जेसीबी लेकर पहुंचे एसडीएम, तालाब से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
नगर पंचायत के तालाब पर अवैध कब्जा हटाती जेसीबी मशीन । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। बरखेड़ा के चर्चित तालाब पर कब्जे की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम बीसलपुर खुद जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और तालाब से कब्जा हटवाया। बता दें कि दो दिन पूर्व शिकायत के बाद भी कब्जा न हटवाने पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार व इंस्पेक्टर बरखेड़ा को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क प्राधिकरण के अभियंताओं ने पिछले दिनों नायब तहसीलदार रमेश चंद्र की मौजूदगी में सड़क चौड़ीकरण की जद में आए भवनों को तुड़वा दिया था। सड़क किनारे रखे खोखे भी हटवा दिए थे। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने मलबे को पास में ही तालाब में डालकर उसे पाट दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। यहां खोखे भी रख लिए गए।
इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने इंस्पेक्टर बरखेड़ा से की गई, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया गया। नायब तहसीलदार ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मामले को तूल पकड़ता देख एसडीएम बीसलपुर ने नायब तहसीलदार व इंस्पेक्टर बरखेड़ा का नोटिस जारी किया, तब दोनों अधिकारी हरकत में आए। दोनों ने एक दिन पहले उपजिलाधिकारी को बताया कि कब्जा नहीं हुआ है, न ही मौके पर कोई कब्जेदार है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी बीसलपुर महिपाल सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज के सामने तालाब गाटा संख्या 46 की जमीन से जेसीबी से अवैध कब्जे हटवा दिए। वहां रखे खोखे भी हटवा दिए। बाद में तालाब की जमीन नगर पंचायत के कब्जे में दे दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल भी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि नगर पंचायत बरखेड़ा के ईओ को सरकारी तालाब को अपनी निगरानी में रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें