फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम, वाहन कब्जे में लिए

विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र सिंह । स्रोत - एसडीएम
विज्ञापन
पीलीभीत। अवैध खनन होने की सूचना पर सोमवार की आधी रात एसडीएम सदर ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। मौके पर खनन में लगे वाहनों को कब्जे में ले लिया, जबकि लोग भाग गए। वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन


खनन को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू की तो ग्रामीण भी जागरूक हो गए हैं। सोमवार की रात गांव रम्पुरिया महोफ के ग्रामीणों ने एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह को सूचना दी कि गांव के पास अवैध खनन हो रहा है। इस पर एसडीएम ने रात में ही न्यूरिया पुलिस के साथ मौके पर छापा मारा। मौके पर कुछ लोग चार एकड़ के प्लाट में अवैध रूप से खनन कर पटान कर रहे थे।
टीम को देखकर मौके से लोग भाग गए। वहां से टीम ने दो ट्रैक्टर ट्राॅली और एक मडलोडर को कब्जे में ले लिया। वाहनों को न्यूरिया पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मौके पर अवैध खनन हो रहा था। रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अवैध खनन की सूचना पर तहसीलदार ने मारा छापा
घुंघचाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने राजस्व टीम के साथ अवैध खनन को लेकर छापा मारा। इसको लेकर काफी देर तक अफरातफरी रही।
थाना क्षेत्र में इन दोनों बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। नाम मात्र की अनुमति लेकर कई दिनों तक खनन किया जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार धीरेंद्र प्रसाद ने राजस्व टीम के साथ हो रहे अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा। तहसीलदार ने खनन करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की तो पांच सौ घन मीटर खनन की अनुमति पाई गई, जो 23 मई तक पूरा होना बताया गया।
जांच के बाद टीम लौट आई। तहसीलदार धीरेंद्र प्रसाद ने बताया सूचना पर टीम के साथ मौके पर गया था। जांच के दौरान 300 घन मीटर अनुमति पाई गई है। बिना अनुमति के खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद

न्यूरिया क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र सिंह । स्रोत - एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें