पूरनपुर के गांव हरीपुर कला में कोटे की प्रस्ताव की बैठक में दरी पर लोगों के साथ पर बैठे एसडीएम
पूरनपुर। ग्राम पंचायत हरीपुरकलां में रिक्त उचित दर दुकान के लिए सोमवार को हुई खुली बैठक में पुरुषों के कुर्सियों और महिलाओं को दरी पर बैठा देख एसडीएम राजेश शुक्ला ने नाराजगी व्यक्त की। खुद भी जमीन पर दरी में बैठने के साथ पुरुषों को भी जमीन पर बैठाकर कार्रवाई पूरी कराई। एसडीएम ने बीडीओ को पत्र भेजकर कार्यक्रमों में बैठने की समुचित व्यवस्था कराने के आदेश दिए।
एसडीएम ने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के समान सम्मान देने के निर्देश समय-समय पर दिए जाते है। इसके बाद भी उन्हें दरी पर क्यों बैठाया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि कोटे की दुकान का प्रस्ताव सचिन के नाम पर हुआ।