फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उपकेंद्र के लिए चिह्नित जमीन में फंसा पेच

Fri, 01 Sep 2023 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव पड़रिया में विद्युत उपकेंद्र बनवाने के लिए मंगलवार को एसडीओ (बिजली) ने लेखपाल के साथ ग्राम समाज की चिह्नित जमीन का जायजा लेकर उसे उपयुक्त बताया था। इसके बाद रिपोर्ट अफसरों को भेज दी थी। शुक्रवार को एक ग्रामीण ने अधिशासी अभियंता से मिलकर जमीन का अपनी मां के नाम पट्टा होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि कि पट्टा प्रशासन ने खारिज कर दिया था, लेकिन मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अधिशासी अभियंता ने मामले की जानकारी मोबाइल पर एसडीएम को दी। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शिकायतकर्ता कोई अभिलेख लेकर उनके पास नहीं आया है। अधिशासी अभियंता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि उपयुक्त जमीन जहां मिलेगी, वहीं विद्युत उप केंद्र बनवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें