अन्वेषिका समाधान के तत्वावधान में हुए वैज्ञानिक हलचल कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को वैज्ञानिक बैंजामिन फै्रंकलिन के बारे में जानकारी दी गई।
शहर के राम इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में रिसोर्स परसन अजय शर्मा ने बताया कि एक वैज्ञानिक के रूप में, बिजली के संबंध में अपनी खोजों और सिद्धांतों के लिए फ्रैंकलिन विज्ञान के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व रहे। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को शोध के प्रति पेे्ररित किया। इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आलोक व अभिषेक, अर्श व यशराज ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान पाया। इस मौके पर उदित, विशेष, लवप्रीत, सुरेंद्र, आकाश आदि मौजूद रहे।