फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली विज्ञान चेतना रैली

Thu, 22 Jan 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान सागर कार्यक्रम के तहत बुधवार को चेतना रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय ने रैली को रवाना किया। रैली मोहल्ला डालचंद, कोतवाली, पंजाबियान होते हुए कॉलेज परिसर में पहुंची। यहां शालिनी सचान ने कुपोषण, वनस्पतियों, परजीवी जंतुआें से होने वाले रोगों से बचाव और अंधविश्वासों से होने वाली हानियों के बारे में बताया। जैविक कृषि की जानकारी दी गई। जयदीप पपेट ग्रुप ने नशाखोरी, जुआ, अशिक्षा आदि पर आधारित पपेट शो कर जागरुक किया। समाधान विकास समिति की अध्यक्ष उर्मिला देवी ने चमत्कारों के वैज्ञानिक कारण बताए। छात्रा एश्वर्या शुक्ला, दिव्यांका, श्ऱृद्धा सक्सेना, दीक्षा वर्मा आदि ने कुरीतियों पर आधारित नाटक का मंचन किया। उत्कृष्ठ स्लोगन पर शुभांगी गंगवार और किरन वर्मा को पुरस्कृत किया गया। एलाइंस क्लब इंटरनेशनल की डायरेक्टर ने महिलाओं को नवाचार सोच लगाने का आह्वान किया। बेहतर कार्य के लिए आशा देवी को सम्मानित किया गया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने आभार जताया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें