पीलीभीत। पितृ विसर्जन पर जिले के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि आज पितृ विसर्जन को लेकर जिले में 10 अक्तूबर को परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक अवकाश रहेगा। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए है।संवाद