पीलीभीत। भीषण ठंड के कारण शनिवार से बेसिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। बच्चे अब सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक स्कूल में रहेंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने समय परिवर्तन का आदेश जारी कर दिया है।
शीतकालीन अवकाश के बाद 16 जनवरी से विद्यालय खुले। अभी बच्चे सुबह नौ बजे स्कूल जा रहे हैं और उनकी तीन बजे छुट्टी हो रही है। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए अब विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। शनिवार से बेसिक स्कूल सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक ही खुलेंगे। संवाद