फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टी के दिन भी खुले स्कूल, कैमरे लगाए

विज्ञापन
सीसी कैंमरें दिखाता ​शिक्षक ।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में रविवार को भी करीब 200 स्कूलों का ताला खुला। शिक्षक समय से स्कूल पहुंचे। चुनाव के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए। इन बूथों से वेब कास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जिले के 760 पोलिंग बूथों पर मतदान की वेबकास्टिंग होनी है। जिम्मेदारी निजी कंपनी के कंधों पर होगी। इसको लेकर सभी विधानसभा और जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं और बूथों पर सीसीटीवी कैमरों को लगाया जा रहा है। कैमरों को लगाने के लिए बेसिक स्कूलों को रविवार को भी खोले जाने के बीएसए की ओर से आदेश जारी किए गए थे।
जिले में अलग- अलग ब्लॉकों में दो सौ बेसिक के स्कूलों में बूथ बनाए गए हैं। यहां पर कैमरों को लगाया जाना है। रविवार को शिक्षक स्कूल पहुंचे। यहां पर टीम ने आकर कैमरों को लगाने का काम शुरू कर दिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही स्कूलों में यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें