फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बेसिक स्कूलों में उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पहली जुलाई को बेसिक स्कूलों में विद्यार्थियों के आने पर उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अलग-अलग ब्लॉकों के स्कूलों के लिए अधिकारी नामित किए हैं। सभी को वहां आयोजित कार्यक्रम के फोटो भी बीएसए को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी एवं लू को देखते हुए ग्रीष्मावकाश के बाद 28 जून से विद्यालयों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। विद्यालयों का वातावरण विद्यार्थियों के लिए आकर्षक बनाने के लिए स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों का स्वागत करने एवं उत्सव का रूप प्रदान करने के भी निर्देश थे।
उसको देखते हुए सोमवार को जब स्कूल खुलेंगे तो वहां आने वाले विद्यार्थियों का स्वागत कर उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव की सफलता के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सहित 57 अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए उनको स्कूल आवंटित किए हैं।
विज्ञापन

निर्देश है कि सभी अधिकारी तय किए गए स्कूलों में सुबह 8:30 बजे पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कार्यक्रम के तीन-तीन फोटोग्राफ भी लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। सभी वहां जाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें