फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संसद को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

Fri, 08 May 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में शुक्रवार को प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह व सहप्रशासक हरप्रीत सिंह के निर्देशन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें हेड ब्वाय गुरप्रीत सिंह, हेड गर्ल पवनदीप कौर को शिक्षक वाईपी सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके अलावा ब्लू हाउस की कैप्टन पवनदीप कौर, वॉयस कैप्टन हरविंदर सिंह, स्पोर्ट्स कैप्टन हरदीप सिंह, ग्रीन हाउस कैप्टन हरमिंदर कौर, वॉयस कैप्टन लवप्रीत सिंह, स्पोटर्स कैप्टन गुरपाल सिंह, रेड हाउस कैप्टन सिमरनजीत कौर, वॉयस कैप्टन कुवरदीप कौर, स्पोटर्स कैप्टन गुरप्रीत सिंह, येलो हाउस कैप्टन हरप्रीत सिंह, वॉयस कैप्टन जसलीन कौर, स्पोटर्स कैप्टन रजविंदर सिंह को भी शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य ने पदाधिकारियों से मेहनत व ईमानदारी से दी गई जिम्मेदारी को निभाने का आहवान किया। इस मौके पर बलजिंदर सिंह, पारूलपाल, विपिन जायसवाल, अमित त्रिपाठी, जेसी शर्मा, सुधीर शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें