बीसलपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली । संवाद
बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय ग्यासपुर के विद्यार्थियों ने स्कूल चलो अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर में जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय से शुरू हुई रैली में शामिल बच्चे अभियान समर्थित नारे लगा रहे थे। बच्चे हाथों में अभियान से संबंधित नारे लिखी पट्टीकाएं भी थामे थे। रैली प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद दोबारा विद्यालय में आकर समाप्त हुई। नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद यामीन ने किया। संवाद