भारतीय गृह लक्ष्मी समाज के तत्वावधान में हुए तीज महोत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के अग्रवाल सभा भवन में बृहस्पतिवार देर शाम हुए कार्यक्रम में महिलाओं हरे रंग की साड़ियों में सजधज कर पहुंची। महिलाओं ने सावन गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। झूलों का भी आनंद लिया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। ऊषा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, मंजूरानी, पदमाचंद्रा, रंजीत सैहमी, तारा, सुषमा, सुजाता, नीलू सिंह, मीना बोरा, साधना, श्वेता, पूनम, विमला, मधु, मीना, रोशी, रश्मि, अंजू, ललिता, आशा, लता आदि मौजूद रहीं।