फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर संतराम और शिव शर्मा आमने सामने 

Tue, 28 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों के लिए अध्यक्ष पद पर संतराम राठौर और शिव शर्मा ने नामांकन जमा किया है। महासचिव पद पर सैयद मोहम्मद उरूज एवं विमल कुमार ने नामांकन कराया है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी असलम मियां एवं सह चुनाव अधिकारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष एवं महामंत्री के पद के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र कुमार वाजपेई एवं कोषाध्यक्ष के लिए अवधेश कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आशु भारद्वाज, विकास विक्रम एवं सत्य प्रकाश पांडे, सह सचिव प्रशासन पर राहुल शर्मा, कमल एवं सूरजपाल, सह सचिव पुस्तकालय पर वीरेंद्र पाल सिंह, सह सचिव प्रकाशन पर भारत भूषण पांडेय ने नामांकन जमा किया है। वहीं वरिष्ठ सदस्य के लिए निरंजनपाल, आरके शर्मा, पवन अरोरा ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच एवं नामवापसी होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें