फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 19 ने छोडा पर्चा

Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 19 ने छोडा पर्चा
विज्ञापन
 माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 76 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संस्कृत बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दुग्धेवश्र संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, गुरुकुल मनोकामना  विद्यालय जहानाबाद, शांति निकेतन संस्कृत पाठशाला कनाकोर के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बीसलपुर स्थित आरडीएसएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर नेहरू स्मारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय बकैनिया, ललित संस्कृत विद्यालय, भगवती दुर्गा माध्यमिक विद्यालय सिधौंरा खरगपुर के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहले दिन प्रथम पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने अनिवार्य संस्कृत काव्य विषय की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में प्रथमा तृतीय वर्ष की अनिवार्य संस्कृत व्याकरण व उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की अनिवार्य संस्कृत काव्य विषय की परीक्षा हुई। दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षार्थियों की गेट पर ही तलाशी ली गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रेनू सक्सेना ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा के तहत पहले दिन सुबह की पाली में पंजीकृत नौ परीक्षार्थियों के सापेक्ष आठ ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। दूसरी पाली में पंजीकृत 30 के सापेक्ष 26 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यहां चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इधर आरडीएसएस इंटर कॉलेज बीसलपुर के केंद्र व्यवस्थापक मनोज कुमार दुबे ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में पंजीकृत 13 परीक्षार्थियों के सापेक्ष दस परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 33 में से 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं दस परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से हुई हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें