भगवंतापुर। गांव टांडा छत्रपति में सांड़ पंद्रह फुट गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद सफल न होने पर क्रेन मंगाई गई है। गांव टांडा छत्रपति में रविवार शाम करीब पांच बजे सांड़ गांव के बगैर चौहद्दी के पंद्रह फिट गहरे कुएं में गिर गया। इसके बाद शोर शराबा हुआ तो ग्रामीण जमा हो गए। एकत्र लोग सांड़ को पहले रस्सी से निकालने का प्रयास करते रहे। करीब ढ़ाई घंटा की मशक्कत के बाद सांड़ कुएं से नहीं निकाला जा सका। एकत्र लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुआं के आसपास एकत्र लोगों को बमुश्किल हटाया। शाम साढ़े सात बजे तक प्रयास सांड़ को नहीं निकालने का प्रयास जारी था। संवाद