बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की शाम खाटू श्याम का संकीर्तन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की पूजा अर्चना की, उनकी खूबियों का वर्णन किया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर सजावट और प्रकाश का अच्छा प्रबंध किया गया था। सुरेंद्र पाठक, रीना पाठक, संजीव सक्सेना, लक्ष्मी सक्सेना, जेके पाठक, निहारिका पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद