फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सफाई कर्मियों ने की नाली की सफाई, गड्ढाें में मिट्टी भरवाई

Mon, 02 Oct 2023 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रका​शित खबर ।
विज्ञापन
न्यूरिया। हासिमपुर गांव जाना वाला मार्ग में कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। रोड पर गड्ढे नालियों के न होने गंदे पानी से भर जाते हैं। लोगों का पैदल निकलना दूभर होती है। शिकायत के बाद अधिकारी अंजान बने हुए तो प्रधान भी बजट न होने का बहाना बनाते रहे। समस्या पर खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान ने सफाई कर्मियों से रोड किनारे नालियों की सफाई करवाई। रोड पर बने गड्ढों को मिट्टी डलवाकर पटवा दिया है।
विज्ञापन

गांव में पानी निकास के लिए नाला न होने कारण घरों का पानी मुख्य मार्ग पर भर जाता है। इससे वहां पर कीचड़ बना रहता है। समस्या तब और विकराल हो जाती जब बारिश होती है। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने मामले को रखा था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। समस्या को लेकर अमर उजाला ने 29 सितंबर को खबर प्रकाशित की।
इसके बाद प्रधान ने रविवार को सफाई कर्मी लगाकर न सिर्फ नालियों की सफाई करवाई, बल्कि रोड के गड्ढाें में मिट्टी डलवाई। इससे कुछ हद तक ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्राम प्रधान का कहना है कि सड़क के निर्माण को लेकर खंड विकास अधिकारी से वार्ता की जा रही है। जल्दी प्रस्ताव बनाकर दिया जाएगा। संवाद

प्रकाशित खबर ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें