बीसलपुर। एवज में ड्यूटी करने से मना करने पर एक सफाई कर्मी ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी करण सिंह ने बताया कि गांव में रहने वाले सफाई कर्मी नरेश कुमार ने उनसे अपने एवज में ड्यूटी करने को कहा। उन्होंने ड्यूटी करने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर नरेश ने अपने साथियों की मदद से गाली गलौज किया, जाति सूचक अपशब्द कहे। डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पिटाई से उसका सिर फट गया। कोतवाल संजीव शुक्ल ने बताया कि करण सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव की नरेश ,बलराम और सुमित को नामजद किया गया है। संवाद