फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गंदगी से लजा रही स्वच्छता वाटिका

Tue, 13 Feb 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​स्थित स्वच्छता वाटिका के अंदर लगा कूड़े का ढ़ेर ।
विज्ञापन
पीलीभीत। कलक्ट्रेट परिसर में एसडीएम कोर्ट के ठीक सामने बनी स्वच्छता वाटिका कूड़ा-करकट फेंके जाने से लज्जित हो रही है। लोग चाय पीकर यहां कुल्हड़ और कागज के टुकड़े व कचरा यहां फेंक देते हैं। देखकर लगता है कि पार्क की महीनों से सफाई ही नहीं हुई।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय के पास ही एसडीएम न्यायालय है। एसडीएम कोर्ट के ठीक सामने स्वच्छता वाटिका बनी है। न्यायालय पेशी पर और शिकायत लेकर आने वाले फरियादी इस पार्क में बैठकर समय व्यतीत करते हैं। कलक्ट्रेट की इस स्वच्छता वाटिका में स्वच्छता सिर्फ नाम में ही है। पार्क में गंदगी की भरमार है। कार्यालय की सफाई के बाद निकले कागजों के टुकड़े और अन्य कचरा भी यहां पर डाला गया है। पार्क के दूसरे कोने में भी कचरे का ढेर लगा है। यह हाल तब है जब कलक्ट्रेट में जगह-जगह स्वच्छता से संबंधित बातें लिखी गई हैं।

महीनों से नहीं लगी झाडू
स्वच्छता वाटिका में पेड़ों के पत्ते बिखरे हैं। पूर परिसर में पत्तों के ढेर दिखते हैं। यह देखकर लगता है कि जैसे पार्क की महीनों से सफाई नहीं हुई। दोपहर 1.20 बजे पार्क में एक फरियादी भी इन्ही पत्तों पर बैठा था। पूछने पर बताया कि पेशी पर आया है। अभी नाम नहीं बुलाया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वच्छता वाटिका के अंदर लगा कूड़े का ढ़ेर ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें